फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: आत्मरक्षा के लिए छात्राओं को किया जागरूक

Wed, 20 May 2026 02:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पकड़ियार बाजार। मिशन शक्ति अभियान के तहत मंगलवार को एक इंटर कॉलेज में महिला पुलिस टीम ने जागरूकता का कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, हेल्पलाइन नंबरों के प्रयोग व आत्मरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

महिला एसआई ममता मौर्या ने कहा कि बेटियां हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं। इसके बावजूद समाज में महिलाओं और बालिकाओं के साथ शोषण व उत्पीड़न की वारदातें हो रही हैं। इन पर अंकुश लगाने के लिए मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है। मिशन शक्ति टीम मामलों के त्वरित निस्तारण करने का काम करती है। कहा कि छेड़खानी, उत्पीड़न, साइबर अपराध व हिंसा में डरने की जगह तत्काल पुलिस व हेल्पलाइन नंबरों की मदद लेने की जरूरत है। छात्राओं को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, साइबर हेल्पलाइन, वीमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड लाइन 1098, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, एंबुलेंस सेवा 108 तथा अग्निशमन सेवा 101 की जानकारी साझा की गई। प्रधानाचार्य प्रवीण दूबे ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें