मथौली। खभराभार स्थित नवजीवन पब्लिक स्कूल परिसर में कक्षा आठवीं की छात्राओं ने दीपावली की पूर्व संध्या पर रंगोली बनाई। इसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को विद्यालय की तरफ से पुरस्कृत किया गया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य सत्येंद्र कुमार सिंह ने कहा कि दीपोत्सव प्रकाश का पर्व है। प्रकाश हमेशा लोगों में उत्साह और उमंग की प्रेरणा देता है। रंगोली बनाकर त्योहार को और खास बनाया जाता है। उन्होंने कक्षा आठवीं की उजाला साहनी, अनीता साहनी, सोनी गुप्ता, प्रियंका साहनी, निर्जला साहनी, काजल मद्धेशिया, सगुन शर्मा, नैना मद्धेशिया आदि छात्राओं की बनाई रंगोली का निरीक्षण किया। उत्कृष्ठ रंगोली बनाने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया। इस दौरान संदीप शर्मा, नवीन कुमार शर्मा, राजन साहनी आदि मौजूद रहे।