फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: हत्या के बाद घघवा पुल के नीचे फेंकी युवती की लाश

Thu, 27 Feb 2025 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
दुदही। यूपी-बिहार सीमा पर घघवा पुल के नीचे बृहस्पतिवार को सुबह लोगों ने कंबल में लिपटी युवती की लाश मिली। उसके गर्दन समेत शरीर पर चोट के निशान थे, सूचना पर पश्चिमी चंपारण जिले की पुलिस मौके पर पहुंची और कुशीनगर जिले में शव होने की बात कह चली गई। इसको लेकर करीब दो घंटे तक दोनों जिले की पुलिस उलझी रही। बाद में विशुनपुरा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कुशीनगर और पश्चिमी चंपारण जिले के बाॅर्डर को घघवा नाले पर बना पुल जोड़ता है। यहां विशुनपुरा और पश्चिमी चंपारण का भितहा थाना क्षेत्र का आधा-आधा हिस्सा पड़ता है। सुबह करीब आठ बजे लोगों ने पुल के दक्षिणी क्षेत्र में कंबल में लिपटा 20 वर्षीय युवती का शव देखा और भितहा पुलिस को सूचना दी। कुछ देर बाद पहुंची भितहा पुलिस मौका देखने के बाद कुशीनगर जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र में शव होने का दावा किया।
विज्ञापन

इसके बाद विशुनपुरा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दोनों थाने के पुलिस सीमा विवाद को लेकर उलझी रही। विशुनपुरा पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए कब्जे में लिया। कंबल खून से सना था और युवती के गर्दन समेत शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। दोनों थानों की पुलिस ने शव के पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। विशुनपुरा पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवा दिया है।
मौके पर जुटे लोगों में चर्चा रही कि युवती की हत्या कही और की गई है और शव को लाकर यहां पर फेंका गया है क्यों कि जहां पर शव था, वहां किसी तरह का कोई निशान नहीं था और देखने से लग रहा था कि पुराना कंबल या कपड़ा लाकर किसी ने फेंका है। कंबल पर मक्खियों को देख लोग नजदीक गए तो कंबल में शव होने की जानकारी हुई। पुलिस के अनुसार, युवती छींटदार टॉप, पैर में नीले लैगिंग पहनी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें