फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: गंडक नदी के छितौनी तटबंध पर बनेगी पक्की सड़क

Thu, 27 Feb 2025 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। गंडक नदी के छितौनी तटबंध पर पक्की सड़क के निर्माण कार्य को लेकर वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। अभी टेंडर प्रक्रिया में है। मुख्यमंत्री व सिंचाई मंत्री की ओर से इसके निर्माण की घोषणा पिछले वर्ष की गई थी। यह सड़क महराजगंज के निचलौल तहसील के चंदा गुलरभार के पास मुख्य पश्चिमी गंडक नहर के मुख्य मार्ग से निकलकर खड्डा क्षेत्र के भगवानपुर गांव के पास नौतार तटबंध को जोड़ती है।
विज्ञापन

पिछले वर्ष मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छितौनी तटबंध का निरीक्षण किया था। इसी क्रम में तुर्कहा में आयोजित जनसभा में उन्होंने बांध पर पक्की सड़क बनाने की घोषणा की थी। बाढ़ खंड ने इसकी कार्ययोजना बनाकर शासन को भेजा था। इसके लिए 556.62 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। सांसद विजय कुमार दुबे व विधायक विवेकानंद पांडेय ने इसके लिए पहल की। लगभग 14.4 किमी लंबा यह तटबंध महराजगंज के निचलौल तहसील के चंदा गुलरभार के पास मुख्य पश्चिमी गंडक नहर के मुख्य मार्ग से निकलकर खड्डा क्षेत्र के भगवानपुर गांव के पास नौतार तटबंध को जोड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें