फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: धान एवं मक्का फसल का समय से कराएं बीमा

Sun, 05 Jul 2026 02:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। जिले में करीब एक लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में धान की खेती की जाती है। धान एवं मक्का की फसल प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत आच्छादित है। योजना के तहत भारतीय कृषि बीमा कंपनी नामित बीमा कंपनी है। धान की फसल का बीमा कराने के लिए किसानों को बीमित धनराशि का मात्र दो प्रतिशत प्रीमियम अर्थात 1,634 प्रति हेक्टेयर जमा करना होगा।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक अतिंद्र सिंह ने बताया कि मौसम की अनिश्चितता एवं प्राकृतिक आपदाओं के कारण फसलों को होने वाले नुकसान से किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना संचालित की जा रही है। योजना के तहत ऋणी एवं गैर-ऋणी दोनों प्रकार के किसान फसल का बीमा करा सकते हैं। ऋणी किसान अपने बैंक के माध्यम से और गैर-ऋणी किसान कॉमन सर्विस सेंटर, प्रधानमंत्री फसल बीमा पोर्टल (www.pmfby.gov.in) अथवा अधिकृत बीमा प्रतिनिधि के माध्यम से बीमा करा सकते हैं। बीमा कराने के लिए आधार कार्ड, फसल बुवाई की घोषणा, नवीनतम खतौनी एवं बैंक पासबुक की छायाप्रति आवश्यक होगी। अधिक जानकारी के लिए जिला समन्वयक प्रिंस कुमार मिश्रा (9549634331), पडरौना तहसील के लिए आकाश कुमार गौड़ (8423611651), खड्डा तहसील के लिए मनीष कुमार सिंह (9721108986), कप्तानगंज तहसील के लिए वीरेंद्र कुमार पांडेय (6394380693), हाटा तहसील के लिए ज्ञानजीत वर्मा (9450945711), कसया तहसील के लिए अभय प्रताप सिंह (8009952236) और तमकुहीराज तहसील के लिए आलोक गुप्ता (7518207819) से संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें