फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: त्याग का संदेश देती है गीता

Wed, 03 Dec 2025 02:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। नगर के वार्ड 16 केशव नगर स्थित महर्षि अरविंद विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को गीता जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती के चित्र पर अतिथियों ने पुष्पार्चन कर किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि संत दिव्य सागर ने कहा कि गीता त्याग का संदेश देती है, जो वस्तु प्रिय होकर भी हानिकारक हो, उसे त्याग देना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से मोबाइल का उपयोग केवल शिक्षा के लिए करने और दुरुपयोग से बचने की अपील की। कहा कि मोबाइल की तेज रोशनी आंखों और आज्ञा चक्र को प्रभावित करती है। वंदना सत्र में दो मिनट तेज गति से ताली बजाने के लाभ भी बताए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विभाग बौद्धिक शिक्षण प्रमुख सुरेश प्रसाद गुप्त ने की। अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र देकर किया गया। स्वागत भाषण प्रधानाचार्य धर्मेन्द्र मिश्र ने एवं संचालन वरिष्ठ आचार्य जनार्दन ने किया। सभी आचार्य व विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें