लक्ष्मीपुर। कुबेर स्थान थाना क्षेत्र के ग्राम सभा लमकन में मंगलवार के दिन 11 बजे एक वृद्ध भटककर पहुंचा। करीब बीस दिन पहले अपने साथियों के संग कुबेर नाथ मंदिर में दर्शन करने आया था। लक्ष्मीपुर क्षेत्र के ग्राम सभा लमकन में एक वृद्ध भटकते हुए मंगलवार के दिन पहुंचा जिसका नाम रामदयाल पांडेय (65) निवासी, रामनगर भवानीपुर रामनगर उत्तराखंड बता रहे हैं। उनके अनुसार वह टूरिस्ट यात्रा में अपने पड़ोसी चंद्रिका उपाध्याय के पुत्र रविशंकर के साथ कुबेरस्थान मंदिर घूमने आए थे लेकिन साथ वाले उनक पैसा छीन लिए और रामदयाल को जिले में ही छोड़ कर चले गए हैं।