फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जन-जन को दिया समानता का संदेश

Mon, 02 Feb 2026 01:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। नगरपालिका परिषद कुशीनगर के सिसवा महंथ स्थित श्री दुर्गा जी इंटर कॉलेज परिसर में रविवार को संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर संत रविदास के चित्र पर पुष्पार्चन कर उन्हें नमन किया गया। वक्ताओं ने संत रविदास को समानता, प्रेम और मानवता का महान संदेशवाहक बताया।
विज्ञापन

जयंती समारोह के मुख्य वक्ता बुद्ध पीजी कालेज के प्रो. वीरेंद्र कुमार ने संत रविदास के जीवन एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास ने समाज में व्याप्त छुआछूत, जातिवाद और अस्पृश्यता जैसी कुप्रथाओं के विरुद्ध अपनी भक्ति, रसपूर्ण भजनों और विचारों के माध्यम से जन-जन को समानता का संदेश दिया। सीताराम मौर्य ने कहा कि संत रविदास ने मानवता और भाईचारे का संदेश दिया। अध्यक्षता प्रधानाचार्य गोरख सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें