फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: शराब पिलाकर दोस्त ने की थी गौरव की हत्या

Sun, 12 Jul 2026 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
गौरव हत्या कांड के गिरफ्तार आरोपी और कसया पुलिस। संवाद
विज्ञापन
कसया/पडरौना। कुशीनगर नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर पांच निवासी गौरव उर्फ गोलू की हत्या का पुलिस ने शनिवार को पर्दाफाश कर दिया। दोस्त ही उसका कातिल निकला। महिला से अवैध संबंध की रार में साजिश के तहत मुख्य आरोपी नितेश ने उसे शराब पिलाने के बहाने पोखरे के किनारे बुलाया। शराब पिलाने के बाद दो सहयोगियों की मदद से कुल्हाड़ी से वार को गौरव को माैत के घाट उतार दिया। शव को तालाब में फेंकने की तैयारी थी लेकिन पानी अधिक होने से शव को खेत में ही छोड़कर चले गए। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर दोनों आरोपियों और तीसरे बाल अपचारी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से वे जेल भेज दिए गए।
विज्ञापन

पांच डीघवा पोखरा टोला निवासी 20 वर्षीय गौरव उर्फ गोलू की बृहस्पतिवार की रात घर से करीब 200 मीटर दूर खेत में शव मिला। उसके सिर पर चोट के निशान थे। शनिवार को एएसपी सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि वारदात के मुख्य आरोपी नितेश कुमार और गौरव का एक ही महिला से अवैध संबंध था। इसको लेकर दोनों में रंजिश थी। इसी बात को लेकर आरोपी नितेश कुमार ने गौरव को रास्ते को हटाने की साजिश रची।
पुलिस की पूछताछ में नितेश ने बताया कि वारदात की रात दोस्त राहुल प्रसाद व एक नाबालिग साथी के साथ वार्ड के बाहर पोखरे के किनारे पहुंचा। वहां नितेश गौरव को शराब पिलाने के बहाने से बुलाया। वहां उसे शराब पिलाई और कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। शव को पोखरे के किनारे खेत में फेंक कर भाग गए। पुलिस ने आरोपी नितेश कुमार निवासी डिघवा बुजुर्ग, पोखरा टोला, राहुल प्रसाद निवासी बड़गांव टोला, धर्मागर छपरा,थाना कुबेरस्थान को गिरफ्तार कर लिया। जबकि इनके एक नाबालिग साथी को अभिरक्षा में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें