फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: श्रद्धा और भक्ति से मनाई गई गौर पूर्णिमा

Thu, 13 Mar 2025 09:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
इस्कॉन कुशीनगर में फूलों की होली खेलते श्रद्धालु।
विज्ञापन
कसया। इस्कॉन कुशीनगर के तत्वावधान में बुधवार व देर शाम गौर पूर्णिमा (चैतन्य महाप्रभु का प्राकट्य उत्सव) श्रद्धा एवं भक्ति से मनाई गई। लोगों ने फूलों की होली खेली। भक्त कृष्ण के रंग में सराबोर दिखे।
विज्ञापन

इस्कॉन के अध्यक्ष गोविंद गोपाल प्रभुजी ने प्रवचन किया। कहा कि किसी व्यक्ति को चार चीजें मिलनी दुर्लभ हैं। पहला मनुष्य का तन, दूसरा भारत देश में जन्म, तीसरा हिंदू परिवार और चौथा सत्संग। सौभाग्य से हमें ये चारों चीजें प्राप्त हैं। चैतन्य महाप्रभु ने भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति संपूर्ण विश्व को बताया। भगवान श्री चैतन्य महाप्रभु ने जो (जगाई मधाई उद्धार लीला की थी) उसकी प्रस्तुति लीला के माध्यम से हुई। जिसमें संजय प्रभु जी ने नित्यानंद प्रभु की, अनुभव वर्मा प्रभुजी ने भगवान श्री चैतन्य महाप्रभु की, राज वर्मा प्रभु ने जगाई की, अजय साहनी ने मधाई की, आदित्य गुप्ता और आदित्य उर्फ ओम प्रभु ने भगवान के पार्षद की भूमिका निभाई।
बच्चों ने ‘आज विरज में होली रे रसिया’ पर नृत्य नाटिका प्रस्तुति की। पंचामृत से भगवान का अद्भुत अभिषेक हुआ। भक्तों ने करीब 1200 भक्तों ने प्रसाद पाया। इस कार्यक्रम में नगर के गणमान्य जिसमें पूर्व सांसद राजेश उर्फ गुड्डू पांडेय और नगर के अध्यक्ष किरन जायसवाल और पूर्व अध्यक्ष कृष्ण कुमार और पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, राजेश प्रताप राव उर्फ बंटी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें