फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सड़क पर फैला कचरा, राहगीरों की सांसत

Sun, 22 Mar 2026 02:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिहरपुर। नाथनगर से महुली जाने वाली सड़क पर पशु चिकित्सालय के समीप सड़क के किनारे कचरे का ढेर लगा हुआ है। बोरियों में भरा कचरा सड़क पर फैल गया है जो राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। आसपास के रिहायशी घरों तक हवा के जरिये फैल रही कचरे की दुर्गंध से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

नाथनगर बाजार के लोग प्लास्टिक, सब्जी और घरेलू कचरा, पशु अस्पताल के पास सड़क के किनारे फेंक दे रहे हैं जो सड़क तक फैल गया है।
वहीं, संक्रामक बीमारियों के फैलने का भी खतरा है। सड़क से होकर गुजरने वाले राहगीर नाक बंद करके आते-जाते हैं। कचरे की सड़न से उठ रही दुर्गंध के चलते आसपास के रिहायशी लोगों का जीना मुहाल है। क्षेत्र के विनय कुमार, हरिहर, श्रीराम, अतुल कुमार ने बताया कि हवा के जरिए कचरे से उठ रही दुर्गंध वातावरण में फैल रही है जिससे रिहायशी घरों में रह रहे लोगों को दिक्कत हो रही है। स्थानीय लोगों व राहगीरों ने कचरे के निस्तारण की मांग की है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें