संतकबीरनगर। केंद्र सरकार के 11 वर्ष व प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शनिवार को विभागों की ओर से प्रदर्शनी, मेला का आयोजन विकास भवन परिसर के डीपीआरसी हॉल में किया गया। इनमें कन्या सुमंगला योजना के लाभार्थियों में प्रमाणपत्र वितरित किया गया।
कार्यक्रम में बताया गया कि महिला कल्याण विभाग से पति के मृत्यु के बाद निराश्रित महिला पेंशन योजना के 29378 लाभार्थी कन्या सुमंगला योजना के 17538 लाभार्थी, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) के 830 लाभार्थी, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड-19) के 232 लाभार्थी, स्पॉन्सरशिप योजना के 438 लाभार्थी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर चुके हैं।
दिव्यांगजन विभाग में कुल 8541 दिव्यांग पेंशनर पेंशन योजना का लाभ प्राप्त कर रहे हैं। साथ ही महिला कल्याण एवं दिव्यांगजन विभाग की ओर से संचालित योजनाओं की पात्रता के शर्तों आदि के बारे में भी बताया गया। इस अवसर पर पति की मृत्युप के बाद निराश्रित महिला पेंशन एवं मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र का वितरण सीडीओ जयकेश त्रिपाठी ने किया। साथ ही विकास खंड खलीलाबाद निवासी गोगोई को बैटरी चालित रिक्शा प्रदान किया। संवाद