पडरौना। हाटा कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। थाना कोतवाली हाटा पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी सुनील राय निवासी चौपथिया जमसेडिया थाना तरयासुजान जनपद कुशीनगर है। यह गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहा था। अभियुक्त पर जिलाधिकारी द्वारा 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस के अनुसार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी है।
विज्ञापन
उस पर विभिन्न थानों में गोवध निषेध अधिनियम, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम और गैंगस्टर एक्ट के तहत कुल सात मुकदमे दर्ज हैं। इनमें थाना हाटा, पटहेरवा और तरयासुजान के मामले शामिल हैं।