जानकीनगर। पडरौना-कसया राष्ट्रीय राजमार्ग पर परसौना गांव स्थित एफसीआई गोदाम के सामने सोमवार की शाम दो बाइक सवार चार लोग एक ट्रक चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को एम्बुलेंस से मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर भेजवाए, जहां एक की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार परसौना स्थित एफसीआई गोदाम के सामने अनाज खाली करने जा रहे ट्रक से पृथ्वीपुर गांव निवासी 40 वर्षीय सुनील सिंह की बाइक भीड़ गई।
विज्ञापन
उनके पीछे ही आ एक दूसरी बाइक भीड़ गई, जिससे दूसरे बाइक पर सवार कसया थाना क्षेत्र के नादह गांव निवासी 23 वर्षीय प्रिंस पटेल, 30 वर्षीय शशि प्रताप उर्फ टुन्नू पटेल व 28 वर्षीय प्रदुम्न गुप्ता घायल हो गए।