फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: छितौनी बांध पर गंडक ने तेज की कटान, बचाव कार्य शुरू

Sat, 20 Sep 2025 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
बांध से सटकर बहती गंडक नदी। संवाद    
विज्ञापन
खडडा। गंडक नदी का शुक्रवार की देर शाम बंधे पर भैसहा गांव के पास छितौनी तटबंध पर दबाव बढ़ गया और ठोकर के समीप तेजी से कटान होने लगा। इसकी खबर मिलते ही बाढ़ खंड के जिम्मेदार पहुंच गए और बचाव कार्य शुरू कर दिए। कटान की खबर मिलते तटवर्ती गांव वालों की बाढ़ की चिंता सताने लगी।
विज्ञापन

नेपाल के पहाड़ी इलाके में बारिश होने के चलते नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। शाम को अचानक गंडक नदी भैसहा गांव के पास छितौनी तटबंध के किलोमीटर 8.635 से 8.800 तक के बीच में तेजी से टकराने लगी।
देखते ही देखते करीब दस मीटर से ज्यादा तार की जाली सहित पत्थर कट कर नदी में समा गया। कटान शुरू होने के बाद बाढ खंड ने बचाव कार्य शुरू करा दिया हैं, जनरेटर की रोशनी में मजदूर पत्थर डालकर कटान को रोकने का प्रयास कर रहे हैं। कटान जहां हो रहा है वह जगह मुख्य बांध के एकदम सटा है। कुछ वर्ष पहले भी इस जगह पर तेजी से कटान हुआ था और तटबंध टूटने से बाल बाल बचा था।
विज्ञापन

बाद में यहां लाखों रुपये खर्च कर बचाव कार्य हुआ था।ल,लेकिन जिस तरह से कटान शुरू हुआ है उससे कार्य पर सवाल खड़ा हो गया है। बचाव कार्य जारी है। गांव वाले कटान होने से सहम गए हैं। बाढ़ खंड के एसडीओ मनोरंजन कुमार ने बताया कि नदी अचानक कटान शुरू की है। बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। बोल्डर गिराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें