नेबुआ नौरंगिया। पडरौना तहसील क्षेत्र से होकर निकली पश्चिमी गंडक नहर नंदलाल छपरा गांव के समीप पूरब पटरी रविवार को अचानक टूट गई है। इसमें आवागमन बाधित हो गया। हालांकि नहर में पानी नहीं था, अभी कुछ दिन पहले ही यह नहर टूटी थी तो संबंधित अधिकारियों ने इसे तत्काल प्रभाव से मरम्मत कराया गया।
पडरौना शहर के तरफ से आने वाली पश्चिमी गंडक नहर झुलनीपुर नेपाल को जाती है। उसके पूर्वी पटरी पर पीडब्ल्यूडी की सड़क संचालित होता है। विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के चलते नहर बंधे की बंधाई नहीं कराए जाने से बार बार यह पटरी नेबुआ नौरंगिया ब्लाक के नंदन छपरा के समीप टूट जा रही है। करीब दो माह पूर्व यह नहर की पटरी टूट जाने से दर्जनों एकड़ गन्ने व धान का फसल जलमग्न हो गया था और अगल बगल गांव के लोगों में हहकार मच गया।
मौके पर पहुंचे एसडीएम, थानाध्यक्ष, नहर विभाग का अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंचकर मरम्मत कराया, लेकिन वहां पर रविवार सुबह फिर से टूट जाने से अगल बगल का फसल जलमग्न हो गया है। शाम तक कोई अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंच नहीं सका था। जेई गिरजेश का कहना है कि की मरम्मत कराया जा रहा है।