फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: हनुमान जन्मोत्सव में गूंजे राम के जयकारे

Mon, 20 Oct 2025 01:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीताराम चौराहा। तमकुहीराज विकास खंड तमकुहीराज के ग्राम पंचायत राजापाकड़ स्थित गोपलापट्टी के शिवमंदिर सह निर्माणाधीन राम दरबार एवं हनुमान मंदिर परिसर में रविवार को विजय अभिनन्दन महोत्सव एवं हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। पूरे परिसर में जय श्रीराम और बजरंगबली के जयकारे गूंजते रहे।
विज्ञापन

आयोजन समिति के अध्यक्ष राजू यादव ने बताया कि यह आयोजन कार्तिक मास के कृष्णपक्ष की चतुर्दशी तिथि पर हर वर्ष आयोजित किया जाता है। रविवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10 बजे सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ से हुआ, जो अखण्ड रूप से सात घंटे तक चलता रहा। इस दौरान पूरे वातावरण में भक्ति रस का संचार हुआ। कार्यक्रम में भक्तों को हनुमान चालीसा एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। दोपहर एक बजे से प्रारंभ हुए बृहद भण्डारे में हजारों श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया।


आयोजन समिति के सदस्य हरिशंकर कुशवाहा, राणाप्रताप सिंह, उमेश पांडेय, धनन्जय सिंह सोनू, हरिदास महाराज, मुकेश यादव, विजय श्रीवास्तव, मृत्युंजय सिंह मोनू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें