फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कबड्डी और खो-खो में फुलवापट्टी विजयी

Fri, 10 Oct 2025 02:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। नगर पालिका परिषद कुशीनगर के कोटेश्वरी नगर (प्रेमवलिया) स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय करमैनी प्रेमवलिया के प्रांगण में बृहस्पतिवार को न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न हुई। इस प्रतियोगिता में न्याय पंचायत कुड़वा दिलीप नगर के अंतर्गत आने वाले 11 पूर्व माध्यमिक विद्यालय एवं 28 प्राथमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतिभागियों ने विभिन्न खेलों एवं सांस्कृतिक विधाओं में अपनी अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया।विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्राथमिक स्तर बालिका कबड्डी में अन्ध्या प्रथम, प्राथमिक स्तर बालिका खो-खो में अन्ध्या प्रथम, प्राथमिक स्तर बालक कबड्डी और खो खो में फुलवापट्टी प्रथम, जूनियर स्तर बालक कबड्डी में फुलवापट्टी प्रथम, जूनियर स्तर बालक खो-खो में फुलवापट्टी प्रथम, जूनियर स्तर बालिका कबड्डी में गोपाल टोला प्रथम, जूनियर स्तर खो-खो में फुलवापट्टी प्रथम,अंताक्षरी (जूनियर स्तर) में अन्ध्या प्रथम, करमैनी प्रेमवलिया द्वितीय, समूह गायन में पूर्व माध्यमिक विद्यालय अन्ध्या प्रथम, सुलेख (जूनियर स्तर) में अन्ध्या प्रथम, योगा (प्राथमिक स्तर बालक एवं बालिका) में प्रेमवलिया प्रथम, लोक नृत्य प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय मदनपुर प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि बीईओ अशोक कुमार यादव ने सभी विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए कहा कि खेलकूद बच्चों के शारीरिक और बौद्धिक विकास दोनों के लिए आवश्यक हैं। शिक्षकों के निरंतर प्रयासों से ही आज यह प्रतिभा निखर रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार सिंह ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें