फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘भगोड़े प्रत्याशी जनता के हमदर्द नहीं बन सकते’

विज्ञापन
लोगों को अभिवादन करते भाजपा सांसद मनोज तिवारी व अन्य। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
‘भगोड़े प्रत्याशी जनता के हमदर्द नहीं बन सकते’
विज्ञापन

तुर्कपट्टी इंटर कॉलेज के परिसर में चुनावी सभा में बोले भाजपा सांसद मनोज तिवारी
तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि भगोड़े प्रत्याशी जनता के हमदर्द कभी नहीं बन सके। यूपी का चुनाव देश और समाज की दशा एवं दिशा तय करता है। वह मंगलवार को फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र के तुर्कपट्टी इंटर कॉलेज के परिसर में भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र कुशवाहा के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।
मनोज तिवारी ने जय श्रीराम के उद्घोष के बाद कहा कि डबल इंजन की सरकार सबके विकास की बात करती है। आपका एक मत देश और प्रदेश के विकास का मत होगा। भाजपा देश को आगे ले जाने और 25 वर्ष के विजन के लिए वोट मांग रही है। अपना चुनावी गीत ‘भगवा अब चढ़ने लगा है’ गाते हुए उन्होंने सपा प्रत्याशी को निशाने पर रखा। उन्होंने कहा कि गुंडे और मवाली सपा की सरकार का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन उनकी मंशा पूरी नहीं होगी। टोटी अब नहीं खुलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभा में मौजूद भीड़ की मांग पर उन्होंने ‘जिस राज्य में बेटी मुस्काए, उस शासन को सुनना चाहिए...’ गाना भी सुनाया। राज्यसभा सदस्य जयप्रकाश निषाद ने कहा कि फाजिलनगर सीट पर पूरे प्रदेश की निगाह है। ऐसे में यहां के लोगों की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। सभा को पूर्व विधायक नंद किशोर मिश्र, डॉ. पीके राय, विजय राय, चंद्र प्रकाश यादव ‘चमन’ आदि ने संबोधित किया। संचालन भाजपा नेता दुर्गेश राय ने किया। इस दौरान राधेश्याम पांडेय, बैरिस्टर जायसवाल, जगदीश सिंह, शैलेंद्र कुमार तिवारी, राणा प्रताप सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह, राजेंद्र यादव, रामवृक्ष गिरी, विद्याधर ओझा, दीपराज खरवार, मुकुल तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें