फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर मरीजों में वितरित किया फल

Sun, 03 Dec 2023 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर सीएचसी विशुनपुरा पर वृहद मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर में म
विज्ञापन
मंसाछापर। अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर शनिवार को सीएचसी विशुनपुरा परिसर में वृहद मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ। इसमें आए लोगों को जागरूक कर अस्पताल के मरीजों में फल वितरित किया गया।
विज्ञापन


उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसएन त्रिपाठी और अपर मुख्य चिकित्साधिकारी आरडी कुशवाह ने बताया कि यदि मानसिक बीमारी का इलाज समय रहते नहीं किया गया, तो यह बीमारी उम्र भर बनी रहती हैं। इसकी वजह से मानसिक विकलांगता उत्पन्न हो जाती है। विक्तिगत, सामाजिक कार्यकलापों एवं आर्थिक गतिविधियों में 40 फीसदी या उससे अधिक कमी पाई जाने पर व्यक्ति मानसिक बीमारी के कारण विकलांग हो जाता है। उन्होंने विकलांगता प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया की जानकारी देते हुए बताया कि इसके लिए गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज में मनोरोग मेडिकल बोर्ड के तरफ से मानसिक रोगियों की जांच कर कमी के प्रतिशत का पता किया जाता है।
इस दौरान सीएचसी प्रभारी डॉ. जिशान अलीम, डॉ. हरिपाल विश्वकर्मा, डॉ. रिजवान अंसारी, डॉ. राजकुमारी साहू, डॉ. अंजुलता आर्या, दीपक कुमार, अनिरुद्ध सिंह, सूर्य प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें