फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगाड़ी का इंजन फेल

Thu, 04 Aug 2016 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कुशीनगर
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त पुल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 गोरखपुर- नरकटियागंज रेलखंड के बगहा और खैरपोखर रेलवे स्टेशन के मध्य बृहस्पतिवार को दोपहर मालगाड़ी का इंजन खराब होने से इस रेलखंड पर ट्रेनों का आवागमन प्रभावित हुआ। बाद में दूसरा इंजन भेजकर खराब इंजन को भैरोगंज स्टेशन पर ले जाया गया। इसके बाद ट्रेनों का आवागमन सुचारु हुआ है। इसके चलते इस रेलखंड पर चलने वाली एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनें एक से दो घंटे विलंब से आई गईं। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मालगाड़ी का इंजन खराब होने से रक्सौल से दिल्ली के बीच चलने वाली 15273 सत्याग्रह एक्सप्रेस पनियहवा रेलवे स्टेशन पर करीब एक घंटा खड़ी रही, जबकि गोरखपुर से नरकटिया गंज के बीच चलने वाली 55207 नंबर की सवारी गाड़ी खड्डा रेलवे स्टेशन पर अपने निर्धारित समय से डेढ़ घंटे विलंब से पहुंची। स्टेशन मास्टर बी लाल ने बताया कि मालगाड़ी का इंजन बगहा और खैरपोखर स्टेशन के बीच फेल होने से इस रूट पर कुछ देर के लिए ट्रेनों का आवागमन प्रभावित रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें