फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: महिला को झांसे में लेकर जेवर ले उड़े जालसाज

Wed, 15 Oct 2025 01:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। नगर के गांधी चौक के समीप एक महिला को दो जालसाजों ने अपने झांसे में लेकर उसके पास से कान और नाक का जेवर लेकर फरार हो गए। घटना के बाद महिला ने लोगों से इसके बारे में बताया, तब तक जालसाज मौके का फायदा उठाते हुए फरार हो गए। महिला के साथ घटित घटना वहीं एक कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन

मंगलवार को घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और कार्रवाई में जुट गई। कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के गांव गंगौली निवासी इसरावती देवी सोमवार को कसया नगर में दांत का इलाज कराने के लिए गई थीं।
उसी दौरान दो जालसाज कसया नगर के गांधी चौक के समीप उस महिला को अपने जाल में फसाने में लगे। जालसाजों ने कहा कि मेरे पास पांच हजार रुपये हैं। इसको रख लीजिए। इसके बाद महिला को अपने झांसे में ले लिए। कुछ ही समय में महिला को बहला-पुसलाकर उसके नाक और कान की बाली ले लिए।
विज्ञापन

उसी बीच में अपने दिए गए पांच हजार रुपये भी लेकर फरार हो गए। महिला के साथ हुए इस जालसाजी का घटना एक सीसीटीवी कैमरें में कैद हो गया। फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस की सक्रियता काफी बढ़ गई। फुटेज में दिख रहे दो युवकों एक महिला से बातचीत करते नजर आ रहे हैं कुछ समय के बाद युवकों के साथ महिला भी जाते दिख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें