फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 12 लाख की ठगी, दो पर केस

Fri, 06 Jun 2025 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अहिरौली बाजार। क्षेत्र के मिश्रौली गांव के एक युवक से रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 12 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

नौकरी नहीं लगने पर रकम मांगने पर आरोपी टाल मटोल कर रहे थे। इसके बाद ठगी के शिकार युवक ने इसकी शिकायत पुलिस से की, कार्रवाई नहीं होने पर कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर दो जालसाजों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है। थाना क्षेत्र के मिश्रौली गांव निवासी किशन शर्मा से कुशम्हा के गौरव तिवारी व पटनी गांव निवासी आदित्य ने रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर अपने खातों में 8.38 लाख और 2.70 लाख रुपये मंगाए। फर्जी परीक्षाफल का परिणाम दिखाकर भ्रमित कर दिया और कहा कि जब मेरिट लिस्ट आएगा तो उस सूची में नाम प्रकाशित होगा।
विज्ञापन

इसके बाद नियुक्ति पत्र मिल जाएगा। किशन शर्मा नियुक्ति पत्र का इंतजार करने लगा। काफी समय बीत जाने के बाद गौरव तिवारी से अपना रुपया मांगने लगा तो जल्द ही रुपये वापस करने की बात कही। उसके बाद काफी समय तक इंतजार करने के बाद अहिरौली बाजार थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इस पर थाने में एक सुलहनामा लिखवाकर गौरव ने कुछ दिन के लिए समय मांग लिया। उसके बाद आरोपी युवक राहुल के घर आकर अपशब्द बोलते हुए कहा कि अब एक भी रुपये नहीं देंगे। अहिरौली बाजार पुलिस ने आरोपी गौरव तिवारी व आदित्य के खिलाफ धोखाधड़ी व धमकी देने का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें