फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बेरोजगारों से पांच लाख की ठगी, फर्जी वीजा देकर भेज दिया था

Wed, 30 Aug 2023 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में हुई जानकारी होने के बाद लौटे युवक तो बंद मिली ट्रैवेल एजेंसी
विज्ञापन

कसया नगर के रहने वाले हैं चारों जालसाज, युवकों ने दी पुलिस को तहरीर
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। विदेश भेजने के नाम पर एक ट्रैवेल एजेंसी खोलकर बीस बेरोजगारों से लाखों रुपये जालसाज हड़प लिए हैं। एजेंसी पर ताला लटकने के बाद पुलिस से युवकों ने शिकायत की है। मकान मालिक ने भी पुलिस को अलग से तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के सत्येंद्र कुमार पांडेय, विजय कुशवाहा, इम्तियाज अली, प्रतिभानाथ कुशवाहा, मनीष कुशवाहा, संतोष गुप्ता, चंद्रशेखर कुशवाहा, मुकेश कुमार, शिव शंकर शर्मा, राधेश्याम शर्मा, राजेश कुमार एक जालसाज के संपर्क में कुछ दिन पूर्व आए। विदेश में रोजगार दिलाने के लिए उसने हनुमानगंज थाना क्षेत्र के छितौनी बाईपास पर खुली एक ट्रैवेल एजेंसी संचालक के पास ले गया।
विज्ञापन

एजेंसी संचालक ने विदेश भेजने के नाम पर एक युवक से 40 से 50 हजार रुपये यानी पांच लाख से अधिक रुपये वसूला और वीजा देकर युवकों को दिल्ली भेज दिया। दिल्ली जाने के बाद युवकों को पता चला कि ट्रैवेल एजेंट ने जो वीजा दिया है वह फर्जी है। वापस लौटे युवक ट्रैवेल एजेंसी पर गए तो ताला बंद मिला।
ठगी के शिकार युवक ने पुलिस को तहरीर दी है। चारों जालसाज कसया नगर के दीनदयाल नगर वार्ड के रहने वाले हैं। जिसके मकान में ट्रैवेल एजेंसी खुली थी। उसके मकान मालिक ने भी पुलिस को तहरीर देकर मकान खाली कराने की मांग की है।
विज्ञापन

इस संबंध में सीओ खड्डा संदीप वर्मा ने बताया कि जिले में जालसाजों के गिरोह सक्रिय हैं। मामला संज्ञान में आने के बाद इसकी जांच कराई जा रही है। जालसाजों पर केस दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें