फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दो बाइकों की भिड़ंत में चार युवक घायल

Mon, 08 Jun 2026 02:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। जटहा बाजार थाना क्षेत्र के किन्नर पट्टी पुल के समीप रविवार को दो बाइकों की टक्कर में विशुनपुरा बुजुर्ग गांव के चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। तीन घायलों का इलाज निजी अस्पताल में और चौथे का मेडिकल कॉलेज कुशीनगर में हो रहा है।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों बाइकें तेज रफ्तार में थीं। आमने-सामने हुई टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए और सवार सड़क पर दूर जा गिरे। घायलों में विकास गौतम (25) पुत्र हरिलाल, रोहित गौतम (19) पुत्र कमलेश, गुलशन गौतम, मैनेजर भारती निवासी विशुनपुरा बुजुर्ग तथा अवधेश गुप्ता (23) पुत्र हरेंद्र गुप्ता शामिल हैं। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण अवधेश गुप्ता को मेडिकल कॉलेज कुशीनगर रेफर किया गया है। उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। थानाध्यक्ष अभिनव मिश्रा ने बताया कि घायलों का इलाज चल रहा है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें