फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: चेन स्नेचिंग में चार महिलाएं गिरफ्तार

Mon, 25 May 2026 01:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीरोड। सेवरही ब्लाॅक पास महिलाओं की सोने की दो चेन चोरी हो गई थी। महिलाओं ने हंगामा करने पर लोग पहुंचे और चोरी के आरोप में चार महिलाओं को पकड़ कर सेवरही पुलिस को सौंप दिया था। पुलिस ने सोने की चेन बरामद कर महिलाओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भिजवा दिया है।
विज्ञापन

सेवरही में दो दिन पहले सेवरही के आजाद नगर की संगीता देवी और गोपालगंज जिले के गोपालपुर क्षेत्र की बोधा छापर गांव की रजिया खातून कहीं जाने के लिए ब्लाॅक के पास पेड़ के चबूतरे पर बैठी थीं। इसी बीच वहां चार महिलाएं आईं और उनके पास बैठ कर बातों में उलझा लिया। मौका देखते ही दोनों महिलाओं की सोने की चेन उड़ा दी। दोनों महिलाओं को चेन चोरी की जानकारी हुई तो शोर मचाया। लोगों की भीड़ जुट गई। महिलाओं का आरोप था कि चारों महिलाओं ने उनका ध्यान भटका कर चेन चुरा ली है।
लोगों ने एसआई राजेश यादव और महिला पुलिस को बुलाकर आरोपी महिलाओं को सौंप दिया। उनकी पहचान रेखा देवी पत्नी शंकर कुमार निवासी बेलपार कोतवाली सलेमपुर जिला देवरिया, पूनम देवी पत्नी अजय निवासी गहवलिया थाना खलीलाबाद जिला संतकबीर नगर, सुनीता कुमारी पुत्री फूलबदन निवासी कोहरीकला थाना गोला बाजार जिला गोरखपुर और किरण पत्नी विशाल निवासी कोहरीकला थाना गोला बाजार जिला गोरखपुर के रूप में हुई।
विज्ञापन

पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच की। दो दिन बाद पुलिस ने दोनों चेन भी बरामद कर ली। एसएचओ विनय कुमार सिंह का कहना है कि रविवार को चारों आरोपी महिलाओं को न्यायालय जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें