फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जल्द पूर्ण हो जाएंगे चार गांवों में मिनी स्टेडियम, पांचवें में देरी

Fri, 02 Jun 2023 10:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
हिरनही गांव स्थित मिनी स्टेडियम में खेलते खिलाड़ी।संवाद
विज्ञापन
विशुनपुरा क्षेत्र में बनाए जाने हैं पांच मिनी स्टेडियम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंसाछापर। विशुनपुरा क्षेत्र में एक सप्ताह बाद चार मिनी स्टेडियम पूर्ण हो जाएंगे। इसके बाद इन्हें हस्तांतरित कर दिया जाएगा। उसके बाद खिलाड़ी इनका उपयोग कर सकेंगे।
विशुनपुरा क्षेत्र के पांच गांवों में मिनी स्टेडियम का निर्माण करने के निर्देश थे। जरार, हिरनही, नरचोचवा और बलकुडि़या गांव में मिनी स्टेडियम का निर्माण कार्य अंतिम दौर में है, जबकि जंगल सिंघापट्टी गांव में मिनी स्टेडियम का निर्माण कार्य पूर्ण होने में अभी देर है। मिनी स्टेडियम का निर्माण हो जाने से इस क्षेत्र में युवाओं को सेना की तैयारी, विभिन्न खेलों को खेलने के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन

शासन ने मिनी स्टेडियम निर्माण के लिए 22 लाख रुपये आवंटित किए हैं। इनमें मनरेगा से 17 लाख और राज्य वित्त से पांच लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। जरार गांव में चहारदीवारी पर ग्रिल और मुख्य गेट का निर्माण कार्य कराना है। इस गांव के मिनी स्टेडियम के बीच में ही पेड़ है, जिसे कटवाने की प्रक्रिया चल रही है। मिनी स्टेडियम में सुबह से लेकर देर शाम तक बच्चे और युवक खेलते हैं। क्षेत्र के लोग सुबह और शाम को टहलते भी हैं। हिरनही गांव में भी निर्माण कार्य प्रगति पर है।
ग्राम प्रधान जयचंद कुशवाहा ने बताया कि एक सप्ताह के अंदर ही सभी कार्य पूर्ण करा लिए जाएंगे। जंगल सिंघापट्टी गांव में मिनी स्टेडियम का निर्माण कार्य पूर्ण होने में देरी होगी।

बिना निर्माण पूर्ण किए हो गया था मिनी स्टेडियम का लोकार्पण
जरार, हिरनही, नरचोचवा और बलकुडिया गांव में मिनी स्टेडियम का निर्माण कार्य अधूरा था, लेकिन जिम्मेदार पिछले महीने 15 मई को सांसद विजय कुमार दुबे, सदर विधायक मनीष जायसवाल और ब्लॉक प्रमुख विंध्यवासिनी श्रीवास्तव से इसका लोकार्पण करा दिया गया। अभी तक निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ है।
विज्ञापन

कोट
जरार, हिरनही, नरचोचवा और बलकुड़िया गांव में मिनी स्टेडियम का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण है। जरार गांव में मिनी स्टेडियम के बीच में ही पेड़ है, उसे कटवाने के लिए कागजी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इन चारों गांवों के दस दिन के अंदर कार्य पूर्ण होकर लोगों के लिए हस्तांतरित कर दिया जाएगा।
-सुशील कुमार सिंह, बीडीओ, विशुनपुरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें