फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: गहना लेकर नहीं पहुंचा वर पक्ष रुक गई शादी

Fri, 02 Jun 2023 10:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पडरौना। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में आई बरात में वर पक्ष गहने लेकर नहीं पहुंचा तो शादी रुक गई। शुक्रवार का रात साढ़े आठ बजे तक पडरौना कोतवाली में पंचायत चलती रही। बाद में दोनों पक्ष इस बात पर सहमत हुए कि शादी नहीं होगी। वे एक-दूसरे का सामान वापस कर दें।
विज्ञापन

बिहार के बेतिया जिले से पडरौना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार की रात बरात आई। धूमधाम से रस्में निभाई जा रही थीं। जयमाल से लेकर अन्य मांगलिक कार्य संपन्न होने लगे। बरनेत का समय आया तो वर पक्ष मंडप में पहुंचा। गहने दिखाने की बात आई तो वर पक्ष कोई गहना लेकर नहीं आया था। इस पर वधू पक्ष के लोग बिगड़ गए। कहासुनी होने लगी। इसके बाद शादी रोकने की बात आ गई। वर पक्ष को वधू पक्ष बैठाए रखा। बाद में मामला कोतवाली पहुंचा। रात साढ़े आठ बजे तक पंचायत होती रही। बाद में दोनों पक्ष शादी न करने की बात कहते हुए एक-दूसरे का सामान वापस कर देने पर राजी हो गए। कोतवाल राजप्रकाश सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में वार्ता हुई है। वे शादी न करने पर अड़े हैं। वे एक-दूसरे का सामान वापस कराने की बात कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें