फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: थावे रूट पर चलेंगी चार स्पेशल ट्रेनें

Wed, 29 Oct 2025 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। छठ महापर्व के बाद यात्रियों की परदेश वापस जाने को लेकर कप्तानगंज-थावे रूट पर चार स्पेशल ट्रेन संचालन की मंजूरी दी। रेलवे की तरफ से मंजूर इन सभी स्पेशल ट्रेनों का समय सारणी जारी कर दी गई है।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे वारणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस पूजा विशेष गाड़ी 30 अक्टूबर को छपरा से 20:00 बजे प्रस्थान कर मशरख, दिघवा दुबौली, थावे के रास्ते दूसरे दिन पडरौना से 00:22 बजे, रामकोला से 00:44 बजे, कप्तानगंज से 01:15 बजे, गोरखपुर से 02:25 बजे चलकर बस्ती, गोंडा, गोमती नगर, बादशाहनगर, ऐशबाग, कानपुर सेंट्रल, उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई जं. (झासी) समेत अन्य स्टेशन होते हुए लोकमान्य तिलक टर्मिनस 12:00 बजे पहुंचेगी।
वापसी यात्रा में, लोकमान्य तिलक टर्मिनस-छपरा पूजा विशेष गाड़ी एक नवंबर को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 14.00 बजे प्रस्थान कर विभिन्न स्टेशन होते हुए गोरखपुर से 22:05 बजे, कप्तानगंज से 23:10 बजे, रामकोला से 23:40 बजे चल कर तीसरे दिन पडरौना से 00:12 बजे, थावे से 02:10 बजे, दिघवा दुबौली से 03:12 बजे और मशरख से 03:34 बजे छूटकर छपरा 04:45 बजे पहुचेगी।
विज्ञापन

छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस पूजा विशेष गाड़ी 29 अक्तूबर को छपरा से 20:00 बजे प्रस्थान कर मशरख से 21:02 बजे, दिघवा दुबौली से 21:24 बजे, थावे से 22:55 बजे, दूसरे दिन पडरौना से 00:22 बजे, रामकोला से 00:44 बजे, कप्तानगंज से 01:15 बजे, गोरखपुर से 02:25 छूट कर विभिन्न स्टेशन होते हुए तीसरे दिन लोकमान्य तिलक टर्मिनस 12.00 बजे पहुंचेगी।
वापसी यात्रा में, लोकमान्य तिलक टर्मिनस-छपरा पूजा विशेष गाड़ी 31 अक्तूबर को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 14.00 बजे प्रस्थान कर अपने निर्धारित स्टेशन होते हुए दूसरे दिन गोरखपुर से 22:05 बजे, कप्तानगंज से 23:10 बजे, रामकोला से 23:40 बजे और तीसरे दिन पडरौना से 00:12 बजे से चल कर अपने गंतव्य को जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें