फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: गन्ने लदी ट्राली में छिपाकर शराब की तस्करी, चार तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
पकड़ी गई शराब।
विज्ञापन
पडरौना। शहर से शराब की खेप गन्ना लदे ट्राली ट्रैक्टर और बोलेरो में छिपाकर बिहार लेकर जा रहे चार शराब तस्करों को पुलिस ने सिधुआ रेलवे क्रासिंग के पास से शुक्रवार को भोर में गिरफ्तार कर लिया। दोनों वाहन से पुलिस ने 142 पेटी शराब बरामद किया। इसमें अंग्रेजी और देसी दोनों शराब शामिल है। दोनों वाहनों समेत शराब की कीमत पुलिस ने 28 लाख रुपये होने का दावा किया है। पुलिस का दावा है कि यह अंतर्राज्जीय शराब तस्करी का गैंग है। काफी दिनों से सक्रिय था। आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट पेश किया, जहांं से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस की सख्ती के बाद भी शराब तस्कर अपनी आदत से बाज नहीं आ रहे हैं। सीओ डॉ. अजय कुमार सिंह ने बताया कि कोतवाली पुलिस शुक्रवार को भोर में गश्त कर रही थी। इस दौरान एक बोलेरो और इसके पीछे गन्ना लदे ट्राली ट्रैक्टर जा रहे थे, संदेह होने पर पुलिस ने रोका और जांच किया तो बोलेरो में अवैध शराब की खेप पकड़ी गई। बोलेरो में सवार शराब तस्करों से पुलिस ने पूछताछ किया तो पता चला कि गन्ना लदी ट्राली में भी शराब छिपाकर रखा गया है। पुलिस ने जांच किया तो गन्ने के अंदर भी शराब की खेप मिली। पुलिस के अनुसार शराब की खेप बिहार जा रही थी। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए शराब तस्करों की पहचान बहादुर यादव ग्राम चंद्रौल थाना नवलपुर जिला पंश्चिमी चंपारण, मनोज राय गांव बभनौली कोठी थाना सेवरही जिला कुशीनगर, किशन कुमार यादव गांव बथुवलिया थाना बथुवलिया जिला पश्चिमी चंपारण,दीपू यादव गांव बथुवलिया थाना बथुवलिया के रूप में किया। पुलिस की पूछताछ में शराब तस्करों ने बताया कि हम लोग शराब की खेप को पडरौना से लेकर गन्ने लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली आदि में छिपाकर बिहार ले जा रहे थे। बिहार में शराब प्रतिबंध के कारण उच्च मूल्य पर बेचकर अधिक लाभ कमाने की योजना थी। शराब तस्करी में पकड़े गए बोलेरो पर बिहार और ट्राली ट्रैक्टर पर देवरिया जिले का नंबर अंकित है। पुलिस इस नंबर के माध्यम से वाहन स्वामी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें