फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: एसपी के सवालों में उलझे थानेदार समेत चार पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। जूम मीटिंग के दौरान एसपी केशव कुमार के साइबर अपराध के सवाल पर जवाब नहीं देने वाले हनुमानगंज के थानाध्यक्ष संजय कुमार को लाइन हाजिर कर दिया गया। वहीं चौराखास थाने में तैनात एक दरोगा और एक सिपाही के अलावा तरयासुजान थाने में तैनात एक सिपाही को थाने में शिकायत लेकर पहुंचे फरियादियों से दुर्व्यवहार करने के मामले में लाइन हाजिर किया गया है। एसपी की ओर से जारी किए गए वाट्सऐप नंबर पर लोगों ने तीनों पुलिसकर्मियों के दुर्व्यवहार की शिकायत किया था जो एसपी की जांच में सही मिला था।
विज्ञापन

चौराखास थाने में तैनात दरोगा देवीलाल यादव और सिपाही यशवंत चौहान थाने में शिकायत लेकर जाने वाले फरियादियों से दुर्व्यवहार किए, इसकी शिकायत फरियादियों ने एसपी की ओर से जारी किए गए वाटसऐप नंबर पर किया। एसपी की ओर से जांच कराई गई तो शिकायत सही मिली। वहीं तरयासुजान थाना पर तैनात सिपाही सुनील यादव की भी शिकायत फरियादियों से दुर्व्यवहार की मिली थी। तीनों पुलिसकर्मियों को एसपी ने मंगलवार को लाइन हाजिर कर दिया। वहीं चार दिन पूर्व हनुमानगंज के थानाध्यक्ष संजय कुमार एसपी की ओर से लिए जा रहे जूम मीटिंग में साइबर अपराध से जुड़े कई सवालों का जवाब नहीं दे सके। इस मामले में थानाध्यक्ष को एसपी ने लाइन हाजिर किया है। एसपी केशव कुमार ने बताया कि साइबर अपराध पर काफी दिनों से अभियान चलाया जा रहा है, इसमें शामिल बिंदुओं से जुड़े मामलों की जानकारी तक नहीं थानाध्यक्ष को थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें