फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: हाईवे पर धान लदा ट्रेलर पलटा, पांच घंटे ठप रहा आवागमन

विज्ञापन
ट्रेलर पलटने के बाद गिरी धान की बोरियां।
विज्ञापन
पटहेरवा।क्षेत्र के हाईवे पर स्थित पटहेरिया में बन रहे ओवरब्रिज को लेकर रजवटीया गांव के सामने एनएचआई की ओर से बनाए गए कट पर बिहार से धान लेकर रामपुर जा रहा ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना में चालक और खलासी घायल हो गए। इसके चलते हाईवे के एक लेन पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रेलर को किनारे कराकर यातायात बहाल कराया। इसके चलते करीब पांच घंटे तक हाईवे के एक लेन पर आवागमन ठप रहा।
विज्ञापन

पटहेरिया के पास फ्लाइओवर का निर्माण होने के कारण हाईवे का एक लेन से ही वाहनों का आवागमन हो रहा है, दूसरा लेन बंद है। बिहार के मोतिहारी से धान लादकर ट्रेलर रामपुर के लिए निकला था। मंगलवार की सुबह रजवटीया गांव के सामने बने कट पर पहुंचा था की अनियंत्रित हो गया और ट्रेलर बीच सड़क पर ही पलट गया। इससे धान की बोरिया सड़क पर फैल गई। घटना में चालक अहमद राजा (40) और खलासी अलसैफ उर्फ छोटी (25) निवासी रामपुर चोटिल हो गए। दोनों का निजी अस्पताल पटहेरिया में इलाज कराया गया। घटना पटहेरिया कट पर होने के चलते दोनों तरफ करीब आठ किमी से अधिक लंबा वाहनों की लाइन लग गई। हाईवे पर फ्लाइओवर का निर्माण होने के कारण एक लेन से ही वाहनों का आवागमन हो रहा है, दूसरा लेन बंद किया गया है। सूचना पर मय टीम पहुंचे थानाध्यक्ष धीरेन्द्र राय मय टीम मौके पर पहुंचकर सड़क को खाली कराया गया। इसके बाद यातायात बहाल हुआ। सुबह करीब छह बजे से लेकर 11 दिन तक हाईवे पर आवागमन प्रभावित रहा। थानाध्यक्ष धीरेन्द्र राय ने बताया कि चालक और खलासी घायल हैं,सड़क पर बिखरी बोरियों और ट्रेलर को किनारे कराकर वाहनों की आवाजाही बहाल करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें