फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: घरेलू विवाद में मारपीट का आरोप, चार पर प्राथमिकी

Sun, 22 Mar 2026 02:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के तामेश्वरनाथ गांव में घरेलू विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस आरोपी रामभुआल, शिवपाल, श्यामसुंदर और अभिमन्यु के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

प्रेमशीला ने तहरीर में बताया कि 17 मार्च की सुबह 11 बजे उनके पटीदार रामभुआल, शिवपाल, श्यामसुंदर, अभिमन्यु घरेलू विवाद को लेकर लाठी-डंडे से मारे-पीटे और जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि आरोपी उनका रास्ता भी अवरुद्ध कर रखे हैं। मारपीट की घटना में उनको काफी चोटें आई हैं। कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि मामले में महिला की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें