फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला, मौत, मचा कोहराम

Tue, 04 Nov 2025 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पटहेरवा। क्षेत्र के हाईवे पर काजीपुर चौराहे के पास रविवार की देर शाम ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों समेत तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को सीएचसी फाजिलनगर पहुंचाया। इसमें बाइक सवार युवकों की मौत हो गई। तीसरे राहगीर का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
विज्ञापन

पटहेरवा थाना क्षेत्र के मखुआ गांव निवासी राजू पासवान (30) व प्रिंस श्रीवास्तव (33) एक बाइक से रविवार को किसी काम से फाजिलनगर गए थे। काम निपटाने के बाद दोनों घर के लिए देर शाम को निकले। काजीपुर गांव के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इस दौरान पैदल सड़क पार कर रहे देवरिया जनपद के खुखुन्दू निवासी रामकृपाल भी चपेट में आ गए। हादसे में तीनों लोग घायल हो गए।
तीनों को फाजिलनगर सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने राजू को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल प्रिंस व रामकृपाल को डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज ले जाते समय प्रिंस ने भी दम तोड़ दिया। वहीं रामकृपाल का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

हादसे की खबर मिलते ही घरवाले फाजिलनगर सीएचसी पहुंच गए। उधर घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया। राहगीरों की सूचना पर आई पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया। प्रभारी थानाध्यक्ष हरेराम सिंह यादव ने बताया कि सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें