फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दो हादसों में चार लोग घायल

Tue, 28 Oct 2025 02:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
नेबुआ नौरंगिया। थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

पहली घटना नौरंगिया-घुघली मार्ग स्थित बिहारी छपरा चौराहे के पास हुई, जहां दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में मडार विंदवलिया निवासी पहलाद गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटवा ले जाया गया। दूसरी घटना सूरजनगर-रामकोला मार्ग पर वरवा गांव के समीप हुई। यहां सामने से आ रही दो बाइकों की अनियंत्रित भिड़ंत में रामकोला निवासी चंदन और सिंगहा गांव निवासी प्रवेश राजू घायल हो गए। दोनों को सूरजनगर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने दोनों घटनाओं की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें