फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: प्रेमी समेत चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ

Sun, 02 Mar 2025 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
दुदही। किशोरी की दुष्कर्म के बाद घघवा पुल के नीचे मिली लाश के मामले में पुलिस अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। पुलिस इस मामले में प्रेमी समेत चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। किशोरी की मां ने अबतक पुलिस को तहरीर नहीं दी है। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी का थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक से प्रेम प्रसंग था। युवक का ननिहाल किशोरी के गांव में था और युवक का आना-जाना लगा रहता था। पुलिस की मानें तो किशोरी युवक से शादी करना चाहती थी, लेकिन घर वाले राजी नहीं थे। एक सप्ताह पूर्व किशोरी की मां ने डाटा तो वह युवक के घर चली गई। दूसरे दिन घर लौटी।
विज्ञापन

महाशिवरात्रि के दिन किशोरी मां से नाराज होकर घर में खुदकुशी कर ली और मां अपने बेटे की मदद से उसका शव घघवा नदी पर बने पुल के नीचे ले जाकर फेंक दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह हैंगिंग आई और दुष्कर्म की पुष्टि हुई। विशुनपुरा थानाध्यक्ष राजू सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें