फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: हाईवे पर दो बाइक की टक्कर में महिला समेत चार घायल, एक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। एनएच-28 की सर्विस लेन पर गोपालगढ़ के समीप सोमवार की शाम दो बाइकों की आमने-सामने से टक्कर से हो गई। हादसे में तीन वर्षीय बच्चा और महिला समेत चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसया पहुंचाया। गंभीर हालत में राजू गिरी को मेडिकल कॉलेज रविंद्र नगरधूस रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार धौरहरा निवासी राजू गिरी पुत्र रमाकांत बाइक से कसया से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से करजही निवासी अभिनव पांडेय (35) बाइक से बच्चे के साथ आ रहे थे। गोपालगढ़ के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में राजू गिरी, अभिनव पांडेय, उनके साथ बैठे तीन वर्षीय श्याम पांडेय और वहीं मौजूद ऊषा देवी (40) बाइक की चपेट में आने से घायल हो गए।
इस संबंध में कसया एसओ इत्यानंद पांडेय ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी कसया भिजवाया गया। मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें