फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अलग-अलग दुर्घटनाओं में चार लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अलग-अलग दुर्घटनाओं में चार लोग घायल
विज्ञापन

- प्राथमिक उपचार के बाद दो रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
रामकोला। मंगलवार की शाम अलग-अलग दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गए। दोनों दुर्घटनाएं रामकोला थाना क्षेत्र में हुईं। घायलों को रामकोला सीएचसी लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने दो घायलों की हालत गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
रामकोला कस्बा निवासी अनमोल और नौशाद एक ही बाइक से पेट्रोल पंप की तरफ जा रहे थे। सामने से आ रहे उरदहां निवासी संतोष खरवार की बाइक से इनकी टक्कर हो गई। तीनों बाइकसवार घायल हो गए। उन्हें रामकोला सीएचसी लाया गया, जहां उनका इलाज हुआ। दोनों बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह चौरीचौरा नई बाजार निवासी कुशाल गिरी किसी काम से रामकोला आए थे। वह पैदल थे। उन्हें कुसम्हा के निकट किसी वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएससी में भर्ती कराया गया। कुछ देर बाद हालत में सुधार न होने पर संतोष खरवार और कुशल गिरी को डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अन्य का इलाज सीएचसी में चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें