फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दो बाइकों की टक्कर में चार घायल

Tue, 07 Oct 2025 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
टेकुआटार। रामकोला थाना क्षेत्र के सिधावे मार्ग पर सोमवार की शाम को दो बाइकों में आमने-सामने की टक्कर हो गई। इसमें दोनों बाइक सवार चार लोग घायल हो गए। सूचना पर आई पुलिस मौजूद लोगों की मदद से घायलों को रामकोला सीएचसी भेजवाई, जहां एक युवक की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रविद्रनगर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

रामकोला थाना क्षेत्र के सिधावे निवासी कृष्णा, नगीना और अजय सोमवार की शाम बाइक से टेकुआटार बाजार की ओर तरफ जा रहे थे। अभी वे टेकुआटार के बाबू टोला के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रहे अंजही उर्फ चौरही निवासी संतू प्रसाद की बाइक से आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इससे दोनों बाइक सवार चारों लोग घायल होकर सड़क पर गिर गए।
सूचना पर आई रामकोला पुलिस चारो घायलों को एंबुलेंस से रामकोला सीएचसी भेजवाई। डॉक्टर ने कृष्णा की हालत गंभीर देख उन्हें मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया। वहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। इस संबंध में रामकोला एसओ राज प्रकाश सिंह ने कहा कि दुर्घटना की सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें