फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सामूहिक श्रमदान से बांसी नदी की होगी सफाई

Tue, 07 Oct 2025 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को डीएम की अध्यक्षता में बांसी और हिरण्यवती नदी की पुनरुद्धार के लिए योजना बनाई गई। इसमें सीडीओ और एडीएम ने इन नदियों की सफाई के लिए अलग-अलग कार्ययोजनाओं की जानकारी दी। इसके बाद बांसी नदी के सफाई के लिए आठ अक्तूबर को सामूहिक श्रमदान कर नदी की सफाई कराने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

बैठक में बांसी नदी के पुनरुद्धार के लिए नामित नोडल सीडीओ गुंजन द्विवेदी ने बताया कि यदि दृढ़ शक्ति से किसी भी कार्य को ठान लिया जाय तो बड़ा से बड़ा कार्य भी आसान हो जाता है।
बैठक में ग्राम प्रधान गंभीरिया और ग्राम प्रधान सिंघापट्टी की तरफ से जलकुंभी हटाने के लिए मशीन की मांग पर डीएम से गोरखपुर से मशीन मंगाने के लिए आश्वासन दिया।
विज्ञापन

डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि श्रमदान अभियान दिवस पर स्वास्थ्य विभाग को विशेष तौर पर दवाओं के साथ उपस्थित रहना है। उन्होंने हिरण्यवती नदी के सफाई के लिए अपर जिलाधिकारी को भी 15 अक्तूबर के आसपास तिथि निर्धारित करते हुए सफाई कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए।
इस दौरान विशुनपुरा ब्लॉक प्रमुख विशुनपुरा विंध्यवासिनी राय, अपर जिलाधिकारी वैभव मिश्रा, डीसी मनरेगा राकेश कुमार, डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें