चार कोरोना संक्रमित मिले, तीन हुए स्वस्थ, एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 29
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। सोमवार को जिले में चार व्यक्ति कोरोना से संक्रमित पाए गए। उन्हें लेकर जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 15,552 हो गई है। तीन मरीज इलाज के बाद स्वस्थ मिले। अब जनपद में कोरोना को हराने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 15299 हो गई है।
सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि सोमवार की शाम तक 3,727 लोगों का सैंपल कोरोना जांच के लिए भेजा गया, जबकि 2,680 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई। इनमें 2,676 की रिपोर्ट निगेटिव और चार पॉजिटिव मिले। संक्रमित मिलने वालों में पडरौना क्षेत्र से दो और फाजिलनगर व तमकुही से एक-एक व्यक्ति शामिल हैं। अब तक 7,20,147 लोगों की कोरोना जांच कराई गई है, जिसमें 15,552 संक्रमित मिले हैं, जबकि 15,299 ठीक हुए हैं। अब एक्टिव मरीजों की संख्या 29 हो गई है। सीएमओ ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण दर 2.16 प्रतिशत, स्वस्थ होने वालों की दर 98.38 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.44 प्रतिशत है।