खड्डा। कोर्ट के आदेश पर खड्डा पुलिस ने मारपीट और घर में घुसकर तोड़फोड़ करने समेत अन्य मामलों में केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। खड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम अहिरौली निवासी फूलवंती देवी ने न्यायालय में वाद दाखिल कर बताया कि 23 अगस्त की शाम बच्चों के साथ दरवाजे पर बैठी थी। इसी दौरान पड़ोसी शारदा प्रसाद की बकरी व उनके अन्य मवेशी दरवाजे पर आ गए। विरोध किया तो शारदा और उनके परिजन घर में घुसकर उनके साथ मारपीट कर अचेत कर दिए।
इसके बाद घर में रखे सामानों को तोड़फोड़ कर गले से सोने की मंगलसूत्र लेकर चले गए। मामले में कोर्ट ने खड्डा पुलिस को केस दर्ज करने का आदेश दिया। पुलिस न्यायालय के आदेश पर शारदा प्रसाद समेत तीन महिलाओं के विरुद्ध चोरी, घर में घुसकर तोड़फोड़ करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में केस दर्ज कर जांच पड़ताल में जुटी है।