फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अश्लील गाना बजाने से रोकने पर मारपीट, चार पर केस

Sat, 25 Oct 2025 02:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अहिरौली बाजार। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने अश्लील गाना बजाने से रोकने पर गांव के ही चार लोगों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि उनकी बेटी पिपराइच पढ़ने के लिए जाती है। उस दौरान गांव के दुर्गेश सिंह, शिवम सिंह, निक्कू उर्फ अंकित सिंह, दिनेश सिंह पुल के पास मोबाइल में अश्लील गाना बजाते हैं।
बृहस्पतिवार की सुबह करीब नौ बजे उलाहना देने आरोपियों के घर गई तो उनके परिजनों ने बेटी के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। इस संबंध में अहिरौली बाजार थाना प्रभारी निरीक्षक संजय दूबे ने बताया कि अश्लील गाना बजाने की बात को लेकर मारपीट हुई है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें