फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उपनिबंधक कार्यालय का हुआ शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। तहसील परिसर में बुधवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उपनिबंधक कार्यालय निर्माण कार्य का शिलान्यास हुआ। इस निर्माण कार्य पर 2.28 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके पूर्व उत्तर प्रदेश सरकार के स्टाम्प, न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने वर्चुअल माध्यम से शिलान्यास किया गया।
विज्ञापन

सांसद विजय कुमार दूबे ने कहा कि अधिवक्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों की लंबे समय से चली आ रही मांग को प्रदेश सरकार ने पूरा किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्यों को निरंतर गति मिल रही है। उन्होंने कहा कि नए उपनिबंधक कार्यालय के निर्माण से आमजन को पारदर्शी, त्वरित एवं सुविधाजनक पंजीयन सेवाएं मिलेंगी, जिससे क्षेत्र के विकास को भी नई दिशा मिलेगी। रामकोला विधायक विनय प्रकाश गौड़ ने कहा कि डबल इंजन की सरकार प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र में विकास की नई इबारत लिख रही है। बिना किसी भेदभाव के समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कप्तानगंज क्षेत्र में भी लगातार आधारभूत सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। शिलान्यास कार्यक्रम का संचालन रामप्रताप सिंह ने किया। अंत में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष हीरा पांडेय ने सभी के प्रति आभार जताया।
इस दौरान एसडीएम मोहम्मद जफर, पूर्व चेयरमैन विजय खेतान, जयप्रकाश पांडेय, मनोज शुक्ला, बीएस. वर्मा, तहसीलदार चंदन शर्मा, आशुतोष द्विवेदी, आशुतोष पांडेय, शिवदत्त त्रिपाठी, संजय सिंह बबलू, उमेश द्विवेदी, हरेराम गुप्ता, आनंद मिश्रा, जितेंद्र मिश्र, मुक्तेश्वर चौबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें