फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में डूबे युवक की लाश मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
गंडक में डूबे युवक का शव मिला
विज्ञापन

बरवापट्टी। गंडक नदी के बरवापट्टी घाट पर नाव को धक्का देते समय डूबे युवक का शव बुधवार की रात पुलिस ने बरामद किया। युवक के सीने पर पत्थर और मुंह पर रस्सी से बोरी बांधी गई थी। परिजन शव अपने लड़के का बता रहे हैं।
विज्ञापन

विशुनपुरा थाना क्षेत्र के कोकिल पट्टी निवासी रतन गौंड अपने बहनोई जितेंद्र और मित्र रविंद्र के साथ गंडक नदी पार जटाशंकर टोले पर अपनी मां से मिलने जा रहा था। बरवापट्टी घाट पर नाव को धक्का देते समय वह नदी में डूब गया। दो दिनों तक पुलिस गोताखोर लगा कर खोज कराई, लेकिन युवक का पता नहीं चल सका। बुधवार देर शाम लोगों ने नदी में शव देखा और परिजनों को सूचना दी। परिजन रात नौ बजे पहुंच गए और शव को बाहर निकलवाया। मुंह पर बोरी और सीने पर पत्थर बांधा गया था। परिजनों ने रतन गौंड का शव होना बताया। एसओ श्रीप्रकाश ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें