फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पुरातन छात्रों ने कहा- विद्यालय में शिक्षा संग मिला संस्कार

Mon, 03 Nov 2025 01:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्मीपुर। क्षेत्र के मिल्की रसूलपुर स्थित पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय परिसर में रविवार को द्वितीय पुरातन छात्र सम्मेलन का आयोजन हुआ। इसमें विद्यालय में पढ़ाई पूरी कर नए मुकाम बना चुके छात्र-छात्राओं ने मौजूदा समय में पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्राओं से अपने अनुभव साझा किया। पुरातन छात्रों ने कहा कि यहां उन्हें केवल शिक्षा ही नहीं वल्कि संस्कार और अनुशासन के अलावा जीवन को बेहतर करने की सीख मिली।
विज्ञापन

पुरातन छात्र सम्मेलन में पहुंचे वर्ष 1993 से 2003 शैक्षिक सत्र में के छात्र-छात्राओं ने अपने विद्यार्थी जीवन को याद कर भाउक हो गए। वे अपनी पुरानी यादों को ताजा कर एक-दूसरे से जुड़ने का प्रयास किए। यहां के पुरातन छात्र इस समय शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन और विज्ञान के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने अपनी सफलता की यात्रा और चुनौतियों के बारे में साझा किया। शिक्षकों के साथ विद्यालय का भ्रमण करते हुए पुरातन छात्राओं ने कहा कि जेएनवी ने उन्हें न केवल शिक्षा दी, बल्कि जीवन जीने के मूल्य और संस्कार भी दिए। पुराने दोस्तों के साथ अपने विद्यार्थी जीवन को याद किए। इस मौके पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में वर्तमान छात्रों के साथ पुरातन छात्र भी कई प्रस्तुति दिए। पूर्व उपप्राचार्य वीके यादव ने पूर्व छात्रों का उत्साह वर्धन किया। अंत में अंत में प्राचार्य बृजेश मिश्रा ने सभी के प्रति आभार जताया। इस दौरान अश्वनी श्रीवास्तव, मिलेंद्र सिंह, आदित्य शाही आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें