फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: भाजपा एसटी मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष का हुआ स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार गोंड का शुक्रवार को कुशीनगर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। बुद्धस्थली कुशीनगर और वार्ड नंबर 23 बाबा साहब देवरस नगर में प्रदेश उपाध्यक्ष राधेश्याम गोंड और प्रदेश मंत्री विजय गोंड के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

इस दौरान डॉ. संजय कुमार गोंड ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ गोंड समाज को मिल रहा है। जनजातीय समाज को संगठन से जोड़ने के साथ ही उसके विकास के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में तीसरी बार डबल इंजन की सरकार बनने पर जनजातीय समाज के विकास को और गति मिलेगी। स्वागत कार्यक्रम के बाद डॉ. संजय कुमार गोंड रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड के फाजिलनगर स्थित आवास के लिए रवाना हो गए।
इस दौरान माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई, गोरखपुर के जिलाध्यक्ष हीरालाल गोंड, क्षेत्रीय महामंत्री सूचित गोंड, क्षेत्रीय मंत्री राज गोंड, पंकज गोंड, पूर्व सभासद राधिका देवी, उपेंद्र गोंड, सभासद एवं अधिवक्ता सूचित गोंड, जिलाध्यक्ष गोरख गोंड, भरदुल प्रसाद, लल्लन गोंड, जिला उपाध्यक्ष मनोज गोंड, सहदेव गोंड, ऋषिकेश आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें