फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: राष्ट्रसेवा को समर्पित था पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन

Fri, 26 Dec 2025 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
संबोधित करते सांसद विजय कुमार दुबे। संवाद
विज्ञापन
पडरौना। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति के आधार स्तंभ रहे हैं। उनकी नीति कार्यशैली का विरोधी भी मुरीद रहे हैं। अटल जी का जीवन जनसेवा और राष्ट्रसेवा को समर्पित था। वे देशवासियों को सदैव प्रेरणा देते रहेंगे। उन्होंने दुनिया के विरोध को परवाह किए बगैर पोखरण परमाणु परीक्षण कर देश परमाणु सम्पन्न देश बनाया।
विज्ञापन

ये बातें सांसद विजय कुमार दुबे ने कही। वे बृहस्पतिवार को कसया के एक होटल में भाजपा की तरफ से आयोजित अटल स्मृति सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के विकसित भारत के सपने को पूरी प्रतिबद्धता के साथ साकार कर रहे हैं।
कार्यक्रम को युधिष्ठिर सिंह, कुशीनगर विधायक पीएन पाठक, पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, राजकेश आदि ने संबोधित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय और संचालन कार्यक्रम संयोजक अनिल प्रताप राव ने किया। इस दौरान राधेश्याम गोंड, संतोष दत्त राय, अवधेश प्रताप सिंह, विजय कुमार शुक्ल, दिवाकर मणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। पडरौना शहर के बूथ संख्या 253 पर बृहस्पतिवार को पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई। इस मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने पूर्व पीएम के चित्र पर पुष्पार्चन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल ने कहा कि पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति के ऐसे महान व्यक्तित्व थे, जिन्होंने अपने विचारों, वाणी और कर्म से राष्ट्र को एक नई दिशा दी। कसया के एक हाेटल में दुलारी देवी सेवा संस्थान की ओर से गोष्ठी हुई। इसमें अटल बिहार वाजपेयी के जीवनी पर चर्चा की गई। प्रोफेसर गौरवा तिवारी ने कहा कि अटल जी का व्यक्तित्व कई आयामों से परिपूर्ण था। तमकुहीरोड संवाद के अनुसार बृहस्पतिवार को सेवरही के अंबेडकर नगर में पूर्व पीएम अटल बिहार वाजपेयी की जयंती मनाई गई। सेवरही ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि धनंजय तिवारी ने कहा कि अटल जी स्वच्छ भारत के समर्थक थे। जौरा बाजार संवाद के अनुसार क्षेत्र के रहसू जनोवीपट्टी के दुबे पट्टी स्थित कबीर मठ के परिसर में बृहस्पतिवार को पूर्व प्रधानमंत्री पंडित अटल बिहारी वाजपेई की जयंती मनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें