फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सपा कार्यालय पर मनाई गई पूर्व सांसद की पुण्यतिथि

Sun, 26 Apr 2026 02:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर पूर्व सांसद बृजभूषण तिवारी की 14वीं पुण्यतिथि शनिवार को मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर विस्तृत चर्चा की।
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते जिलाध्यक्ष लालजी यादव ने कहा कि पूर्व सांसद बृजभूषण तिवारी का जीवन अत्यंत सरल और सादगीपूर्ण था। वे एक चलते-फिरते विश्वविद्यालय के समान थे, जिन्होंने समाजवादी विचारधारा से प्रेरित अनेक कार्यकर्ताओं और नेताओं को तैयार किया। डॉ. राममनोहर लोहिया के अनन्य शिष्यों में से एक थे और छात्र राजनीति से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक अपने संघर्ष, विचार और सिद्धांतों के बल पर अलग पहचान बनाई। उन्होंने लोकसभा और राज्यसभा में पांच बार प्रतिनिधित्व करते हुए हमेशा आम जनता की आवाज को मजबूती से उठाया। वे दलितों, पिछड़ों और शोषित वर्गों के अधिकारों के लिए निरंतर संघर्षरत रहे और अन्याय और शोषण के खिलाफ सदैव मुखर रहे।
विज्ञापन

इस दौरान प्रदेश सचिव बेचई यादव, राम मिलन भारती, मुरलीधर मिश्रा, बहराइची प्रसाद प्रेमी, अब्दुल कलाम सिद्दीकी, पारसनाथ विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें