फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पूर्व विधायक ने नदी के कटान का किया निरीक्षण

Wed, 10 Jul 2024 04:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
छितौनी। खड्डा तहसील क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गावों का मंगलवार को खड्डा पूर्व विधायक ने निरीक्षण किया। उन्होंने महदेवा में हो रहे कटान का निरीक्षण कर डीएम से बात कर नदी के तटवर्ती इलाके में बसे लोगों को सुरक्षित व ऊंचे स्थान पर विस्थापित करने की बात कही।
विज्ञापन


बाढ़ प्रभावित गावों से पानी उतरने के बाद भी अभी तक बाढ़ पीड़ितों का दुश्वारियां कम होने का नाम नहीं ले रही है। महदेवा गांव में नदी लगातार कटान कर रिहायशी घरों के पास तक पहुंच गई हैं। मंगलवार की दोपहर पूर्व विधायक जटाशंकर त्रिपाठी ने बाढ़ ग्रस्त गांव का निरीक्षण किया। उन्होंने मौजूद बाढ़ खंड के एसडीओ मनोरंजन कुमार से बचाव कार्य की जानकारी ली। विधायक ने मौके से ही डीएम उमेश मिश्र को फोन कर कहा कि नदी रिहायशी घरों के पास तक पहुंच गई हैं। इन्हें ऊंचे स्थान पर विस्थापित करना जनहित में आवश्यक है। पूर्व विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री से मिलकर गांव को बचाने के लिए बांध व कटान के जद में आने के संभावना वाले घरों को विस्थापित करने की मांग रखूंगा डीएम से भी बात हुई हैं। इस दौरान अंजनी शुक्ला, संजय हमदर्द, जितेंद्र चौहान, सुरेंद्र कुशवाहा, पूर्णवाशी चौहान, सुदामा साहनी, शंकर भगत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें